{"_id":"59b5876b4f1c1bf07f8b5c8d","slug":"1505068928217-33-16-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों का नहीं कराया गया पुनर्गठन 17-33-16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों का नहीं कराया गया पुनर्गठन 17-33-16
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्यामपुर। शासन के निर्देश के बावजूद बदलापुर ब्लाक क्षेत्र के 276 आंगनबाड़ी केंद्र पर पंद्रह जून से पंद्रह जुलाई तक चलाए गए विशेष अभियान के बावजूद मातृ समितियों का पुनर्गठन नहीं हो सका।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर मातृ समितियों के पुनर्गठन के लिए पंद्रह जून से पंद्रह जुलाई तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। किंतु विभाग की उदासीनता के कारण अभियान पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। मातृ समिति में सात से बारह सदस्य होने चाहिए। इसका गठन प्रत्येक वर्ष गांव में ग्राम प्रधान की उपस्थिति में राजस्व अधिकारियों के सहयोग से मुख्य सेविका द्वारा किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित सभी योजनाओं की निगरानी का दायित्व मातृ समितियों का है। ग्राम प्रधान घनश्यामपुर मीना सेठ, संगीता यादव, कमलेश यादव, चंदन तिवारी, कृष्णकुमार हलवाई ने बताया कि उनके यहां मातृ समिति का गठन नहीं हुआ है। यद्यपि बदलापुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला गुप्ता ने बताया कि मातृ समितियों का पुनर्गठन कराया गया है।