{"_id":"59ada4224f1c1b746a8b4a5a","slug":"150455198312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल,कानून गो के सम्मपति की जांच करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल,कानून गो के सम्मपति की जांच करने की मांग
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों की संपत्तियों की जांच कराने की मांग लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांत्र पत्र जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा को सौंपा।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां लोगों ने नारेबाजी की। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद उपाध्याय ने कहा कि भ्रष्ट लेखपालों व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ उनकी चल व अचल संपत्ति की जांच नहीं की जा रही है।जिससे लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के सह पर भू-माफिया सक्रिय हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश मधुकर ने कहा जमीन मुबारक उर्फ माने गांव के खतौनी संख्या 39 ख के मालिक गौरव कुमार और उनकी माता हैं। उनकी जमीन को वहां के लेखपाल की मिलीभगत से वहां के भू-माफिया फर्जी तरीके से बेंचकर कब्जा करना चाहा लेकिन जब वहां गौरव गया तो उसे जमीन छोड़ देने के लिए धमकाया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इसी प्रकार तूती में भी तालाब व नदी का किनारा पाटकर फर्जी तरीके से बेंच दिया गया। उन्होंने ऐसे भू-माफिया के विरूद्घ कार्यवाही करने और लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के संपत्तियों की जांच करने की मांग की।इस मौके पर गौरव निगम, आदर्श राय, दीपक मिश्रा, जेडी मिश्रा, पिंटू मार्या, आशीष कुशवाहा आदि मौजूद थे।