{"_id":"59ada31c4f1c1b12278b5262","slug":"150455172120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक किए गए सम्मानित
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजनों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र व धार्मिक पुस्तकें आदि प्रदान की गईं। इसके अलावा बेहतर कार्यों के लिए ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।
बीआरसी सटवां के परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने आज के परिदृश्य में डॉ सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के विचारों को जीवन में उतारने की जरूरत है। गुरु और शिष्य की यह परंपरा काफी प्राचीन है। बिना गुरु के मार्गदर्शन के कोई भी शिष्य महान नहीं बनता है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल विश्वकर्मा, अमृत लाल पटेल, भइयाराम पटेल, प्रभुनाथ यादव व सुषमा मिश्र को स्मृति चिह्न, धार्मिक पुस्तक रामायण और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ ग्राम प्रधान कुसुम मौर्या, ज्योति सिंह, सुहागा देवी, राजेंद्र प्रसाद, रामकैलाश, रामअकबाल को अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रों में श्रद्धा, सुधा, शिवम, विशाल, सुमन, रुपाली को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । बीईओ सुरेंद्र सिंह पटेल व शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव रत्न तिवारी ने आभार ज्ञापित किया। अध्यक्षता पारसनाथ पांडेय तथा संचालन संजय मिश्रा व राजेश ने किया। इसी प्रकार से धर्मापुर में गौरव इंटर कॉलेज में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के संरक्षक राजदेव यादव अध्यापकों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ,सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। मां मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय पचहटियां पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने सम्मानित किया।