{"_id":"59ac4fd14f1c1b746a8b4880","slug":"15044648604-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के बाद पुलिस ने दुराचार पीड़िता का कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के बाद पुलिस ने दुराचार पीड़िता का कराया मेडिकल
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की मांग लेकर रविवार को विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। विभिन्न संगठनों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना के आठ दिन बाद पीड़ित महिला को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय यादव महा संघ ने शनिवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।
अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी के साथ सपा नेता लकी यादव, समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष अतुल सिंह, सपा युवजन सभा के अमित यादव, राघवेंद्र यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को जुलूस निकाला। सभी नारेबाजी करते एसपी आवास पहुंचे। इस दौरान सभी पीड़िता को न्याय देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता एसपी आवास परिसर में धरने पर बैठ गए। उनके साथ पीड़ित महिला और उसके परिजन भी थे। धरना स्थल पर पहुंचे एसपी शैलेश पांडेय ने पीड़ित महिला से बात की और न्याय का भरोसा दिलाते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए उसे महिला थानाध्यक्ष के साथ जिला अस्पताल भेजा। महिला का आरोप है कि 26 अगस्त की सुबह अकेली थी, इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। महिला परिजनों के साथ चंदवक थाने गई लेकिन रात दस बजे पुलिस ने उसे घर पहुंचा दिया। आरोपी के खिलाफ सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। महिला का वीडियो वायरल होने पर यादव महासंघ के अलावा विभिन्न संगठन पीड़ित के घर पहुंचे और पुलिस की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। रविवार को भारी संख्या में लोग जुलूस निकाल कर एसपी आवास पहुंचे तो महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन और धरना में कृष्ण कुमार यादव, राजेश कुमार यादव राजन, नंदलाल यादव, श्रवण जायसवाल, डा. मितेंद्र यादव, सुजीत श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, फिरोज अहमद, प्रदीप सोनकर, सुरेश मौर्य, राजीव यादव, मनीष यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।