{"_id":"59a85b414f1c1b5b738b49c0","slug":"1504205641212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन का खाना खाकर बीमार हुए 12 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन का खाना खाकर बीमार हुए 12 छात्र
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर में स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज की कैंटीन में नाश्ता कर 12 छात्र गुरुवार को बीमार पड़ गए। उल्टी-दस्त से पीड़ित छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सातों छात्रों को छुट्टी दे दी गई जबकि पांच को भर्ती कर लिया गया है।
प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों ने सुबह कालेज की कैंटीन में नाश्ता किया था। छात्रों की मानें तो नाश्ता करने के कुछ देर बाद ही एक-एक कर छात्रों की हालत बिगड़ने लगी। छात्र उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। यह देख कालेज में हड़कंप मच गया। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से बीमार अंबरीश (18), अवनीश (17), अभिषेक (18), विकास (19), लोकेश (18) को भर्ती कर लिया गया है। जबकि अन्य छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।