{"_id":"59a076e74f1c1b4a268b4ae5","slug":"150368845114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में नहीं घुमेंगे लावारिश पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में नहीं घुमेंगे लावारिश पशु
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अब शहर में लावारिस पशु नहीं घूमेंगे। उनको काजी हाउस में रखा जाएगा। इसके लिए नगर के प्यारेपुर में काजी हाउस का निर्माण किया जा रहा है। वहीं पशुओं को उठाकर काजी हाउस में रखने के लिए नगर पालिका में एक सप्ताह के अंदर कैटल वाहन भी उपलब्ध हो जाएगा।
शहर में लावारिस हाल में पशु घूमते हैं। इस दौरान लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाएं भी होती हैं। पशु ठेले पर रखे सामान भी उठा कर खा जाते हैं। इसकी शिकायत लोग नगर पालिका में करते थे। लेकिन व्यवस्था नहीं होने के कारण नगर पालिका कुछ नहीं कर पाता था। लेकिन अब नगर पालिका प्रशासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए इस पर लगाम लगाने की तैयारी शुुरू कर दी है। जिसके क्रम में नगर के प्यारेपुर में काजी हाउस का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण सीएनडीएस द्वारा किया जा रहा है, जो शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। नगर पालिका द्वारा कैटल वाहन भी मंगाया जा रहा है। जिससे पशुओं को उठाकर काजी हाउस में रखा जाएगा। जहां से पशु मालिक पशुओं को छुड़ाने आएंगे तो उन्हें शुल्क देना पड़ेगा। हालांकि अभी तक शुल्क का निर्धारण नहीं किया गया है।
अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र का कहना है कि नगर में घूम रहे पशुओं को उठाने के लिए कैटल वाहन मंगाया जा रहा है। साथ ही उनको रखने के लिए प्यारेपुर में काजी हाउस का निर्माण किया जा रहा है। शीघ्र ही शहर में घूमने वाले पशुओं को काजी हाउस में रखने का काम किया जाएगा।