{"_id":"599b2c324f1c1b60338b456f","slug":"15033416415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हालत में गंभीर रूप से झुलसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हालत में गंभीर रूप से झुलसा युवक
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव के हौदवा पुरवा में सोमवार को एक युवक अबूझ हाल में गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
नरहन निवासी सुशील गौड़ (25) सोमवार को सुबह घर पर अकेले था। परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। अचानक वह चिल्लाते हुए घर के बाहर निकला तो आग का गोला बन चुका था। आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह करीब 75 फीसदी से अधिक झुलस गया है। चर्चा है कि उसने खुद आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।