{"_id":"599b22e44f1c1b1b048b46c3","slug":"150333925818-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एटीबीएम से यात्री निकाल सकेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एटीबीएम से यात्री निकाल सकेंगे टिकट
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जंघई जंक्शन पर लग रही एटीबीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को निकट भविष्य में टिकट लेने के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। यात्रियों को राहत देने के लिए स्टेशन पर एटीबीएम (आटोमेटिक टिकट हैडिंग मशीन) से टिकट निकाल कर आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए यात्रियों को मास्टर कार्ड स्वीकृत कराना होगा।
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को टिकट काउंटर के पास दो एटीबीएम मशीन को लगाने का कार्य किया जा रहा है। मशीन सेट कर जल्द ही यात्रियों के उपयोग के लिए चालू कर दी जाएगी। यात्री इस सुविधा का लाभ तभी उठा पाएंगे, जब वे मास्टर कार्ड स्वीकृत कराएंगे। इसमें कम से कम 50 रुपये का बैलेंस डलवाना होगा। उसके बाद यात्री उसी कार्ड से मशीन में स्वैप कर संबंधित स्टेशन का टिकट निकाल सकेंगेे। जितना किराया होगा उतनी धनराशि कट जाएगी। यह मास्टर कार्ड यात्रियों को टिकट खिड़की से स्वीकृत कराना होगा और यहीं से बैलेंस भी डलवाना होगा।
स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने बताया कि एटीबीएम मशीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस मशीन से यात्री टिकट निकाल सकेंगे। इसके लिए उनको मास्टर कार्ड स्वीकृत कराना होगा। जल्द ही यात्रियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।