फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मस्तिष्क ज्वर से दसवीं की छात्रा की मौत

मस्तिष्क ज्वर से दसवीं की छात्रा की मौत

Tue, 22 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मस्तिष्क ज्वर से दसवीं की छात्रा की मौत
छात्रा की मौत के बाद जलालपुर बिलखती महिलाएं
घनश्यामपुर। बदलापुर विकास खंड के देनुआ गांव की दसवीं की छात्रा की मस्तिष्क ज्वर से मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हाल के दिनों में इलाके में मस्तिष्क ज्वर से मौत की यह पहली घटना है। इस घटना से गांव के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

देनुआ निवासी देवी प्रसाद गुप्ता की पुत्री प्रशंसा गुप्ता (16) श्री बजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर में कक्षा दस की छात्रा थी। 14 अगस्त को वह बुखार से पीड़ित हुई तो परिजन उसे लेकर स्थानीय निजी चिकित्सक के पास गए। वहां उसका इलाज शुरू हुआ। दो दिनों तक इलाज के बाद भी उसे राहत नहीं हुई तो परिवार के लोग उसे लेकर लखनऊ चले गए जहां एक निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती किया गया। लखनऊ के अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि उसे मस्तिष्क ज्वर है। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर श्री बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनोद तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक के बाद कालेज बंद कर दिया गया। सभी शिक्षक संवेदना व्यक्त करने छात्रा के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed