फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मोबाइल में छिपा है घटना का राज

मोबाइल में छिपा है घटना का राज

Mon, 21 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल में छिपा है घटना का राज
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद के पास चलते आटो से मोबाइल छीनने के दौरान गिरकर हुई छात्रा की मौत की घटना का राज छात्रा की मोबाइल में छिपा है। बदमाश मोबाइल नहीं छीन पाए लेकिन छात्रा की मां घटना के बाद से ही मोबाइल को अपने कब्जे में ले ली है। तमाम कोशिशों के बाद भी खबर लिखे जाने तक मोबाइल पुलिस हासिल नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस को भी इस बात की आशंका है कि मोबाइल में बी घटना का राज छिपा हो सकता है।
विज्ञापन

वैसे पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों की माने तो बदमाशों की नीयत मोबाइल लूटने की नहीं छीनने की थी। चर्चा है कि आटो रिक्शा में जैसे ही मोबाइल छीनने का बदमाशों ने प्रयास किया छात्रा उनसे उलझ गई और कुछ नाम भी संबोधित किया। इस बात को पुलिस को भी भनक मिल गई है। पुलिस आटो में बैठे लोगों से भी इस संबंध में बातचीत कर जानकारी जुटा रही है। सवाल यह है कि बदमाशों की नीयत छात्रा के मोबाइल पर क्यों थी। इसमें ऐसा क्या था कि चलती गाड़ी से बदमाश मोबाइल छीनना चाहते थे। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि लूट और अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी तक छात्रा के परिवार वालों ने मोबाइल पुलिस को नहीं दिया है। मोबाइल मिलने के बाद इस घटना का काफी हद तक खुलासा हो जाएगा। इस मामले में लूट और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed