फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार्यो को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करने का निर्देश

कार्यो को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करने का निर्देश

Mon, 21 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कार्यो को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करने का निर्देश
जौनपुर। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक कर जिलाधिकारी ने जिले भर में सफाई की स्थिति की समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले कार्यों का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर चेतावनी दी। नगर पालिका जौनपुर के ईओ को एसडीएम से संपर्क कर कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने नगरपालिका जौनपुर के 31 में 18, शाहगंज के 25 में पांच, मुंगराबादशाहपुर के 25 में तीन, नगरपंचायत जफराबाद में 10 में एक, मड़ियाहूं 15 में एक, मछलीशहर 15 में चार, खेतासराय 13 में तीन, केराकत 11 में तीन, बदलापुर में 15 वार्डों में सफाई की स्थिति ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताइ। शौचालय के निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं करने वालों को चेतावनी जारी करने का निर्देश सीआरओ रामआसरे सिंह को दिया। कूड़ा निस्तारण के लिए ईओ को एसडीएम से संपर्क कर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी ईओ डोर टू डोर कूड़ा उठाने, राज्य वित्त आयोग एवं अवस्थापना विकास निधि से कार्यों का 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा करने, नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी व पीडब्ल्यूडी अधिकारी के साथ कराये गए कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कहा कि नगरीय जल निकासी योजना के लिए कार्यदायी संस्था जलनिगम एवं ईओ नगरपालिका बैठक करेें। बताया गया कि अभिनव योजना के तहत रामघाट पचहटिया में सड़क, शवदाह गृह, नाला-नाली, घाट, सीढ़ी, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण के कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण कराए गए हैं। डीएम ने सभी ईओ को फागिंग, दवा का छिड़काव, निरंतर सफाई, सीटीपीटी योजना, जलनिकासी, यातायात, अतिक्रमण, नाली निर्माण, इंटरलाकिंग, सड़कों की सफाई कराने का निर्देश दिया। कहा कि 31 अगस्त तक परिवर्तन दिखाई पड़ना चाहिए। पालीथिन के इस्तेमाल पर रोक के लिए कार्रवाई करने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कहा कि प्रथम पाली में सफाई अभियान व द्वितीय पाली में अतिक्रमण अभियान चलाया जाए। तबेला चलाने वालों को नगर सीमा से बाहर किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed