{"_id":"59988fd74f1c1bab098b483a","slug":"1503170540218-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 18 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 18 हजार
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चढ़ई पुलिया के पास शनिवार की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रिवाल्वर से आतंकित कर व्यापारी से 18 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
बड़ागांव वाराणसी के व्यापारी बबलू केसरी व साबुन कंपनी के एजेंट सौरभ द्विवेदी निवासी चांदोपारा थाना उतरांवा हडिय़ा के साथ इटायें बाजार से तगादा कर मडियाहूं की तरफ आ रहा था। रास्ते में मडियाहूं थाना क्षेत्र के चढ़ाई ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाश रिवाल्वर निकाल कर कनपटी पर लगा दिया। जिससे व्यापारी भयभीत हो गया और बैग दे दिया। उसके मुताबिक बैग में तकादे का 18 हजार रुपया और अन्य कागजात थे। व्यापारी द्वारा मामले की सूचना 100 नंबर पर दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ किए।