{"_id":"5984be1c4f1c1bc0328b45c2","slug":"15018716455-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर एंड आफिर्सस एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को भंडारी स्टेशन स्थित जिला खाद्य विपणन कार्यालय के सामने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। पर्याप्त स्टाफ, स्टेशनरी, इंटरनेट सुविधा आदि देने की मांग उठाई। साथ ही वर्क टू रूल कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सप्लाई चेन मैनेजमेंट के तहत केंद्रों पर तैनात एएमओ व एमआई को कंप्यूटर आपरेटर, बिजली कनेक्शन, पर्याप्त स्टाफ, इंटरनेट सुविधा, कार्यालय स्टेशनरी आदि की सुविधा दी जाए। आगामी धान खरीद में स्टेटपुल लागू की जाए। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2007 के पूर्व की तरह 62 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 64 प्रतिशत चावल की रिकवरी और दोषी मिलरों के विरुद्घ लंबित आरसी की वसूली जिला प्रशासन की ओर से कराने की भी मांग की। चेतावनी दी कि वे बाजू में काली पट्टी बांध कर चार से लेकर 10 अगस्त तक वर्क टू रूल के तहत कार्य करेंगे। इस बीच अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगेे। प्रदर्शन करने वालों में संजीव कुमार राय, मनमोहन, शमशेर बहादुर सिंह, शिव प्रकाश, ओमप्रकाश, राजेंद्र यादव व विवेक सहाय आदि रहे।