{"_id":"5984bc434f1c1bc0328b4568","slug":"150187117220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चोरारी गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक अधेड़ किसान ने शुक्रवार की भोर में घर के पास प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित आम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी बब्बू दीन पुत्र नियामत (50) शुक्रवार की भोर में घर से बोतल में पानी लेकर निकला। पत्नी ने सोचा कि वह खेत की तरफ गया है। सुबह लोगों ने घर से थोड़ी दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय चोरारी के बगल आम के पेड़ में गमछे के सहारे लटकता अधेड़ का शव देखा। जानकारी होने पर आस पास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक ने एक वर्ष पूर्व बैंक से ऋण लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा था। पिछले तीन चार माह से वह काफी परेशान रहता था। ऋण न जमा कर पाने के कारण बैंक का भी उस पर दबाव था। आर्थिक तंगी के चलते उसने भोर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर सिर्फ बब्बू दीन की पत्नी और एक छोटा बच्चा था। अन्य सदस्य बाहर रहते हैं।