फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पत्रकार, साहित्यकार व कुशल लेखक थे पंडित दीनदयाल

पत्रकार, साहित्यकार व कुशल लेखक थे पंडित दीनदयाल

Fri, 04 Aug 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार, साहित्यकार व कुशल लेखक थे पंडित दीनदयाल
सुजानगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुजानगंज ब्लाक सभागार में चल रहा तीन दिवसीय अन्त्योदय मेंला,प्रदर्शनी व कार्यशाला दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ जयेश सिंह व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने कहा कि मेंले मे दी जा रही योजनाओं पर खुद अमल करें। साथ ही दूसरों को भी इसकी जानकारी दें।कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि तकनीकी सहायक डा. रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह केवल राजनेता ही नहीं थे, बल्कि पत्रकार, साहित्यकार और कुशल लेखक भी थे। वे पत्रकारिता के माध्यम से समाज को आइना दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हानिकारक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करना चाहिए। उसका अधिकाधिक प्रयोग से तमाम घातक रोग फैल रहा है। किसानों को जैविक खादों का प्रयोग करना चाहिए। यूबीआई कें वित्तीय साक्षरता एवं परामर्श दाता सीवी मिश्र ने बैकं द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे मे बताया। कहा कि जनधन योजनांतर्गत खाते में आधार लिंक कराने एवं एटीएम बनवाने की सलाह दी। इसके साथ अटल पेशंन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योंजना, सुकन्या समृद्वि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से दीपिका मौर्या (वीसीवीएम) ने बताया कि एक से सात अगस्त तकष विश्व स्तनपान दिवस मनाया जा रहा हैै। जन्म से छह माह तक शिशु को सिर्फ मॉ का ही दूध पिलाएं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसमें एक से दो साल के बच्चो एबन्डाजोल की आधी गोली चूरा बनाकर व 2 वर्ष के उपर के बच्चों को एक गोली दी जाएगी । एडीओ समाज कल्याण गुलजार सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सोनम एंड पार्टी द्वारा लोकगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सूचना विभाग द्वारा प्रचार साहित्य का वितरण किया गया। इस अवसर पर एडीओ एजी अशोक कुमार पाण्डेय, मोहन राम, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार वर्मा, प्रगतिशील कृषक भोला सिंह, प्रधान रज्जन मिश्रा, दिनेश मिश्र प्रधान, बब्बु सिंह पूर्व प्रधान, मंजु सिंह, प्रभारी प्रदर्शनी केके यादव व अवनीश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed