{"_id":"595553304f1c1b9a168b494c","slug":"149876412620-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल में नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल में नहीं होंगे शामिल
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को एसोसिएशन कार्यालय पर हुई। जिसमें एक जुलाई से होने वाले हड़ताल में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने सम्मिलित नहीं होने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि जब संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान 120 दिन का समय लिया गया है तो निर्धारित समय समाप्त होने से पहले धरना प्रदर्शन व हड़ताल का कोई औचित्य नहीं बनता है। पहले हमें 120 दिन का इन्तजार करना चाहिए। उसके बाद अगर आवश्यक हुआ तो आगे की कार्यवाही के लिए उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से अपील की कि वह ऐसे किसी धरना प्रदर्शन में हिस्सा न लें।
संगठन मंत्री चन्द्रकला देवी ने कहा कि कुछ तथाकथित नेताओं द्वारा श्रेय लेने के चक्कर में ऐसा कार्यक्त्रस्म कराया जा रहा है। जबकि उन्हें भी पता है कि 120 दिन का समय समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है। फिर आंगनबाड़ी कर्मचारियों को अंधेरे में रखकर क्यों हड़ताल कराई जा रही है। बैठक में सुनीता सिंह, मंजू दूबे, माधुरी, सोनिया, उर्मिला, बिंदु भारती, गीता सोनकर, शशिकला सिंह, रेखा सिंह, मनोरमा सिंह, मीना यादव आदि उपस्थित रही।