फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गायत्री मंत्र है बह्म विद्या की चाभी: गिरीश

गायत्री मंत्र है बह्म विद्या की चाभी: गिरीश

Fri, 12 Apr 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
गायत्री मंत्र है बह्म विद्या की चाभी:  गिरीश
सतहरिया। शांति कुंज हरिद्वार से आए आचार्य गिरीश महराज ने कहा कि गायत्री मंत्र ब्रह्म विद्या की चाभी है। इसके जप करने से मानव जीवन के सारे कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। वह मुुंगराबादशाहपुर मां गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित प्रज्ञापुराण कथा में पांचवें दिन भक्तों के बीच प्रवचन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु बिना मानव जीवन पूर्ण नहीं है। इसके लिए प्रभु श्रीराम व भगवान कृष्ण को भी गुरु बनाना चाहिए। कल्प वृक्ष कामनाएं पूरा कर सकता है, चिंता मणि चिंता दूर कर सकता है, कामधेनु सांसारिक चीजें दे सकती हैं। लेकिन ये भगवान का दर्शन नहीं करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कर्दब ऋषि की पत्नी देवहुती कामक विमान पर बैठकर सारे ब्रह्मांड का भ्रमण कीं और सारे सुखों को भोगा लेकिन मन की शांति उन्हें प्राप्त नहीं हो सकी। मन की शांति तो भगवान के दर्शन से मिलती है। यह तभी संभव है जब किसी सद्गुरु का सानिध्य व आशीष मिल जाए। परमात्मा की प्राप्ति गुरु के माध्यम से होता है। यदि योग्य गुरू गायत्री मंत्र की दीक्षा दे दे तो कल्याण संभव है। संचालन शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब ने किया। कार्यक्रम में कृपाशंकर तिवारी, अमन, राजबाला, जीतू पांडेय व लालजी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed