{"_id":"5c797a02bdec224e211363c5","slug":"141551464962-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई योजनाओं का पीडब्लूडी में हुआ लोकापर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई योजनाओं का पीडब्लूडी में हुआ लोकापर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लोक निर्माण विभाग 61.22 करोड़ रुपये से जिले की कई सड़कों का कायाकल्प करेगा। नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, राज्यमंत्री राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में इनका शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार अभियान चलाकर सड़कें बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले की कोई भी सड़क टूटी फूटी नहीं बचेगी। सांसद सदर केपी सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के किए हुए जनता की हित के लिए कार्य कर रही है इसी क्रम में आज का यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता की सड़कें देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में से है। उसी क्रम में आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें जिले की टूटी फूटी सड़कों को चिन्हित कर फिर से बनाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र सिंह, विधायक मड़ियाहूं डॉ लीना तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।