जफराबाद/ मछलीशहर। जिले के जफराबाद व मछलीशहर थाना क्षेत्रों में जमीन विवाद को लेकर वृहस्पतिवार को हुई मारपीट में 14 लोग घायल हो गए। वहीं सात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज हुआ है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर दोनों भाइयों अजय और गिरजाशंकर में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गए। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान एक पक्ष से विक्रम, अजय, लल्लू व किशन यादव और दूसरे पक्ष से गिरिजाशंकर, विपिन व सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के घिसुवा खुर्द गांव में रास्ते के विवाद को लेकर भारत पाल और पूर्व प्रधान हवलदार पाल के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से 10 महिला समेत कुल 14 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से सुमित्रा (43), राजपत पाल (60), तूफानीपाल (62), शिवप्रकाश (50), दस्सी (46), शालू (24), सोनल (15 ), सेजल (13), खुशबू (16), अंकुश (14 ) और दूसरे पक्ष से भारत पाल (52), अनीता (45), सुमन (25), भानुमती (24) हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर कार्रवाई में जुटी है।