फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 nomination have beeb regjeccted

जांच में 14 प्रत्याशियों के पर्चे हुए खारिज

Sat, 18 Feb 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
14 nomination have beeb regjeccted
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
नौ विधानसभा क्षेत्रों से दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच में शुक्रवार को 14 उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हो गया। इसमें मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से खुद को सपा उम्मीदवार बताकर नामांकन दाखिल करने वाले अलोक सिंह का भी पर्चा रद्द कर दिया गया है। उनका  सपा का सिंबल निरस्त कर दिया गया था।  अब कुल 124 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


बदलापुर विधानसभा में कुल 14 उम्मीदवारों ने नामंाकन दाखिल किया था। जिसमें सभी पर्चा वैध पाएं गए। शाहंगज में 19 में 15 नामांकन  पर्चा वैध पाए गए। यहां  महाक्रांति  दल के रवि शास्त्री, निर्दल प्रत्याशी रमेश चंद्र यादव, मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी रणजीत सिंह व स्वच्छ स्वस्थ स्वावलंबी पार्टी के प्रमोद कुमार का पर्चा खारिज कर दिया गया। सदर में 16 नामांकन पत्र भरे गए थे। जांच के दौरान 15 पर्चा वैध पाया गया। यहां नेशनल यूथ पार्टी प्रत्याशी हंसराज कश्यप का पर्चा खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


मल्हनी आठ नामांकन पत्र भरे गए थे। जांच में सभी वैध पाए गए। मुंगराबादशाहपुर 16 नामांकन पत्र भरे गए थे । जिसमें 14 पर्चा वैध पाया गया। यहां समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अलोक सिंह व हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी प्रत्याशी हरिओम का पर्चा खारिज कर दिया गया।  मछलीशहर 15 नामांकन हुआ था। जांच के दौरान 14 पर्चा वैध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दल प्रत्याशी मोहन लाल का पर्चा खारिज हो गया। मड़ियाहूं में 22 नामांकन पत्र भरा गया था। जांच में सभी वैध पाये गए। जफराबाद में 21 नामांकन पत्र भरे गए थे। जांच में सभी  वैध पाये गए। केराकत सात पर्चा भरा गया था। जांच में छह पर्चा वैध पाये गए। एक पर्चा निर्दल प्रत्याशी घूरहु का निरस्त कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed