फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 nominated for four posts of Pradhan

Jaunpur News: प्रधान के चार पदों पर 14 ने किया नामांकन

Tue, 23 Jul 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
14 nominated for four posts of Pradhan
जौनपुर। जिले में रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सोमवार को ब्लाॅकों पर नामांकन किया गया। प्रधान के चार पदों पर 14 व बीडीसी के सात पदों पर 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस दौरान बीडीसी के पांच पदों पर अकेले नामांकन होने से उम्मीदवार निर्विरोध हुए। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 85 पदों में से 68 में अकेले नामांकन होने पर निर्विरोध हुए। सात पदों पर एक से अधिक नामांकन होने पर जहां चुनाव होगा तो वहीं 10 वार्डों में नामांकन न होने से खाली रह गए।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए बरसठी ब्लॉक के असवा ग्राम पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट के लिए प्रमोद यादव, अभिषेक चौरसिया, मनीष यादव, हरी लाल यादव, बदलापुर ब्लॉक के कैथोरा में प्रधान की अनुसूचित सीट पर सुरेशचंद्र, अवधेश कुमार, सुनीता, राजेंद्र प्रसाद, वहीं करनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान के अनारक्षित सीट पर लाल बहादुर, संगीता देवी, नीलेश कुमार मौर्य, अजय कुमार ने नामांकन किया। मुफ्तीगंज ब्लॉक के वीरमपुर में प्रधान की अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट पर ऊषा देवी ने नामांकन किया। बीडीसी में करंजाकला जंगीपुर खुर्द में वार्ड नंबर 11 में आरती व पूजा ने नामांकन किया। महराजगंज के कैलवल वार्ड संख्या 23 में कुसूम, मंजू व इंदु तिवारी ने नामांकन किया। इसके अलावा करंजाकला ब्लॉक के पाल्हामऊ खुर्द में वार्ड संख्या 71 से सुकन्या, महराजगंज के रामनगर उपधान से वार्ड संख्या 35 से मातादीन, रामपुर ब्लॉक से धनेथू प्रथम वार्ड संख्या चार से नगीना देवी, सिकरारा ब्लॉक के लखाैआ वार्ड संख्या चार से रमन यादव, सुइथाकला ब्लॉक के शाहमऊ वार्ड संख्या 50 से सुरेश तिवारी के अकेले नामांकन करने पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed