{"_id":"6181851d7e85f455d87cf4d5","slug":"138-85-kg-illegal-firecrackers-recovered-jaunpur-news-vns6207535167","type":"story","status":"publish","title_hn":"138.85 किग्रा अवैध पटाखा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
138.85 किग्रा अवैध पटाखा बरामद
विज्ञापन
। मड़ियाहूं में हुए 30 अक्तूबर को अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय साहनी ने सभी एसडीएम और सीओ को अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घनी आबादी में कहीं भी पटाखों की बिक्री न होने पाए। निर्देश के क्रम में जिले में जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने जलालपुर में अवैध पटाखा बेचते वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवक की निशानदेही पर मंगलवार को 138.85 किग्रा अवैध पटाखा बरामद किया गया है।
क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोड़ी मंगलवार को सुबह 5 बजे जलालपुर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के साथ जलालपुर कस्बे में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि महिमापुर कस्बा निवासी रोशन अली (28) अवैध पटाखे बनाने और बेचने का काम करता है। उसे पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पहुंचने से पहले इसी गांव का निवासी जावेद उर्फ गोलू गिरफ्तारी की डर से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार रोशन अली की निशानदेही पर 138 .85 किलो अवैध पटाखा बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी घनी आबादी में पटाखा बनाने के बाद बेचने का काम करता रहा है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके पहले एसडीएम लाल बहादुर और सीओ चोब सिंह ने बदलापुर थाना क्षेत्र के ताखागंज स्थित एक मकान से दो पिकअप पर लदा अवैध पटाखा बरामद किया था। साथ ही पटाखों के अवैध कारोबार में लिप्त प्रदीप गुप्ता निवासी मकसूदन थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।