फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   133 purchasing centers closed on target increased by 40 thousand quintals

40 हजार कुंतल बढ़ा लक्ष्य पर बंद हो गए 133 क्रय केंद्र

Thu, 10 Feb 2022 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
133 purchasing centers closed on target increased by 40 thousand quintals
जौनपुर। जिले में अंतिम समय में धान खरीद का लक्ष्य 40 हजार क्विंटल बढ़ा दिया गया है, लेकिन 133 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में इस समय मात्र 23 क्रय केंद्रों पर ही धान की खरीद हो रही है, जिससे धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना जिम्मेदारों के लिए चुनौती बन गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी भी 59 हजार क्विंटल धान किया जाना बाकी है। इसके लिए जिम्मेदारों के पास मात्र 19 दिन का समय शेष बचा है। उधर धान बेचने के लिए चालू क्रय केंद्रो पर किसानों की भारी भीड़ लग रही है, जिससे किसानों को धान बेचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, वे थक हारकर बिचौलियों को धान बेचने को विवश हो रहे है।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं, जिन्होंने एक लाख 47 हजार हेक्टेयर खेत में धान की खेती की थी। मौसम अनुकुल रहने से इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई थी। किसानों से धान खरीदने के लिए जिले में पांच एजेंसियों के 156 धान क्रय केंद्र खोले गए थे, जिनको 15 लाख 19 हजार क्विंटल धान की खरीद करने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन अंतिम समय में शासन ने 40 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य और बढ़ा दिया, जिससे धान खरीद का लक्ष्य बढ़कर 15 लाख 59 हजार कुंतल हो गया। वहीं 133 क्रय केंदो की ओर से धान की खरीद और उसका भुगतान किसानों को ठीक से नहीं किए जाने पर शासन ने इनको बंद कर दिया है, जिसके बाद केवल 23 क्रय केंद्र धान की खरीद करने का कार्य कर रहे हैं। क्रय केंद्र के बंद होने का असर धान खरीद पर भी पड़ा है। तेजी से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। इन क्रय केंद्रो पर धान बेचने के लिए किसानों की भारी भीड़ लग रही है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे विवश होकर बिचौलियों को धान बेचने को बाध्य हैं। वहीं क्रय केंद्रों के बंद होने से अभी तक महज 15 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई है, जबकि अभी भी 59 हजार कुंतल धान की खरीद किया जाना बाकी है,जबकि इसे पूरा करने के लिए मात्र 19 दिन बचा है।
विज्ञापन

किसानों का बाकी है 48.67 करोड़ का भुगतान
जौनपुर। धान खरीद करने के बाद किसानों को भुगतान करने का समय भले ही 72 घंटे का है, लेकिन तय समय से किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कई किसानों को पखवारा भर से तो कइयों का एक- एक माह से भुगतान बकाया है, जिसके लिए वह क्रय केंद्रो से लेकर जिम्मेदारों तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक कुल 26, 600 किसानों से 291 करोड़ 86 लाख रूपये का धान खरीदा गया है, लेकिन सिर्फ 243 करोड़ 18 लाख रूपये भुगतान किया गया है। अभी भी 48 करोड़ 67 लाख रूपये का भुगतान किसानों को नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी एनके पाठक ने कहा कि भुगतान ठीक से नहीं करने के कारण 156 क्रय केंद्रो मे से 133 को बंद कर दिया गया है, जिससे इस समय 23 क्रय केंद्र ही धान की खरीद कर रहे हैं। धान खरीद की तय तिथि तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। सिर्फ 59 हजार कुंतल धान की खरीद और किया जाना बाकी है, समय से भुगतान करने की पूरी कोशिश की जाती है, लेकिन सर्वर डाउन रहने,आधार से खाता लिंक नहीं रहने और बैंक खाता नंबर गलत रहने से भुगतान समय से नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed