फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   16 टेबल पर होगी पोस्टल बैलेट व ईटीपीबी में पड़े मतों की गणना

16 टेबल पर होगी पोस्टल बैलेट व ईटीपीबी में पड़े मतों की गणना

Sun, 19 May 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
16 टेबल पर होगी पोस्टल बैलेट व ईटीपीबी में पड़े मतों की गणना

विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा में पोस्टल बैलेट और इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट(ईटीपीबी) में पड़े मतों की गणना के लिए मंडी परिषद समिति चौकिया में कुल 16 टेबल लगाए जाएंगे। यह टेबल रिटर्निंग आफिसर के टेबल के पास लगाए जाएंगे। वहीं इसके लिए 48 मतगणना कार्मिक की तैनाती की गई है।
जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट से लगभग 3483 मत पड़े है। यह मत उस समय डाला गया था, जब मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसके अलावां दूसरे जिलों में काम करने वाले 2500 वोटरों को भी पोस्टल बैलेट भेजा गया है। वहीं चार हजार सर्विस वोटरों को ईटीपीबी के माध्यम से मतदान करने के लिए भेजा गया है। लेकिन ऐसे सभी वोटरों द्वारा किए गए मतदान का अभिलेख आ रहा है। जिससे अभी तक इसका आकड़ा जुट नहीं पाया है। इन मतों की गणना के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इन मतों की गणना के लिए मंडी परिषद चौकिया में 23 मई को मतगणना के दौरान होगी। इसके लिए उक्त दोनों लोकसभा में कुल 16 टेबल लगाया जाएगा। जौनपुर लोकसभा में आठ और मछलीशहर में आठ टेबल लगाए जाएंगे। यह टेबल दोनों लोकसभा के संबंधित आरओ के टेबल के पास लगाए जाएंगे। पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना के लिए एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। जबकि ईटीपीबी से पड़े मतों की गणना के लिए एक टेबल पर मात्र दो मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट व ईटीपीबी से पड़े मतों की गणना आरओ के टेबल के पास की जाएगी। इसके लिए जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा में कुल 16 टेबल बनाए गए हैं। पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना के लिए एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक और ईटीपीबी से पड़े मतों की गणना के लिए एक टेबल पर मात्र दो मतगणना कार्मिक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव वर्मा
प्रभारी मतगणना कार्मिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed