फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रोजगार परक शिक्षा मुहैया कराने वाली हो सरकार

रोजगार परक शिक्षा मुहैया कराने वाली हो सरकार

Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
रोजगार परक शिक्षा मुहैया कराने वाली हो सरकार

विज्ञापन
जौनपुर। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। सरकार के चयन में भागीदार बनने जा रहे युवाओं में रोजगार परक शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाली सरकार चाहते हैं। दमोदरा महाविद्यालय में बीए की छात्रा महिमा का कहना है कि सरकार ऐसी होनी चाहिए युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना सके। टीडी इंटर कालेज की निशा यादव का कहना है कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो रोजगार परक शिक्षा को लागू करे। समय-समय पर शिक्षा के गुणवत्ता की जांच सरकार को करते रहना चाहिए। हिमानी सिंह का कहना है कि सरकार युवाओं की हित सोचने वाली होनी चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर कार्य करने की पहल करे। इंटरमीडिएट की छात्रा सौम्या का कहना है कि समाज में महिलाओं की हमेशा उपेक्षा होती है। जिसके कारण उनको समाज में वह स्थान नहीं मिल पाया है जो मिलना चाहिए। महिला सुरक्षा आज की सबसे समस्या है। सरकार को इसे और बेहतर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed