{"_id":"5c97cca6bdec2214031bc1a9","slug":"131553452198-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई महत्वपूर्व पदों पर रह चुके हैं टी राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई महत्वपूर्व पदों पर रह चुके हैं टी राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। बहुजन समाज पार्टी ने मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट से रविवार को प्रभारी की घोषणा कर दी। पार्टी ने वाराणसी के अजगरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रह चुके त्रिभुवन राम को प्रभारी घोषित किया है। रविवार को जलालपुर क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में आयोजित सपा बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद एवं बसपा के वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने उनको बसपा प्रभारी बनाने की घोषणा की। पार्टी ने जौनपुर सदर लोकसभा सीट से अभी पत्ता नहीं खोला है।
खरवार ने कहा कि पार्टी की मुखिया मायावती ने टी राम को मछलीशहर लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है। सपा-बसपा के गठबंधन से विपक्षी दल घबरा गए हैं। अपनी खामियों को छुपाने के लिए भाजपा देश में धार्मिक उन्माद फैलाने में लगी है ताकि हुकूमत से कोई यह न पूछ सके कि जनता से जो वादा करके आए थे, उनमें कितना पूरा किया। जब हमारे देश के जवान पुलवामा में शहीद हुए उस दौरान देश में राष्ट्रीय शोक घोषित होना चाहिए था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग क्या कर रहे थे यह देश जानता है। 70 सालों में अमीर अमीर होता गया गरीब गरीब होता चला गया। ऐसा कांग्रेस व भाजपा के मनुवादी सोच के कारण हुआ है। देश की आवाम के लिए 12 मई सबसे बड़ा त्योहार के रूप में होगा।
सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव, सपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री श्री राम यादव, पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, विधायक सुषमा पटेल, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, श्रद्धा यादव, नेता राहुल त्रिपाठी, डॉ. अवधनाथ पाल, दिनेश टंडन, प्रभावती पाल माला पहनाकर टी राम का स्वागत किया। अध्यक्षता सुधीर गौतम तथा संचालन बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने किया। पूर्व प्रधान लाल बहादुर यादव, केके विश्वकर्मा, अमित कुमार यादव, रवि यादव, डॉ जयप्रकाश सिंह, अनिल दुबे, सत्यजीत यादव, मिंटू संजीव कुमार गौतम समेत सभी विधासभा क्षेत्रों के सपा बसपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
महत्वपूर्व पदों पर रह चुके हैं टी राम
जौनपुर.। मछलीशहर के बसपा प्रभारी टी राम सेतु निगम और निर्माण निगम में एमडी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। जिले के डोभी विकास खंड के भगतौली गांव के मूल निवासी टीराम वर्ष 1971 में बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग की और लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर बने। अगस्त 2000 से जून 2011 तक लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता और लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष रहे। वह बसपा मुखिया मायावती चहेते अफसर थे। वर्ष 2012 में सेवानिवृत्ति के बाद बसपा के टिकटपर वाराणसी के अजगरा विधानसभा सीट से विधायक चुन लिए गए। वह भारत सरकार की संस्था इंडियन रोड कांग्रेस के वर्ष 2005 में प्रेसीडेंट भी बने। वह यूपी ओलंपिक संघ के छह साल से अध्यक्ष और हैंडबाल एसोसिएशन के चेयरमैन हैं। भारतीय विकलांग क्रिकेट संघ के दस साल तक प्रेसीडेंट भी रह चुके हैं।