{"_id":"5f1338a68ebc3e63c56eb5ae","slug":"13-crores-of-crooks-will-have-property-jaunpur-news-vns536595440","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 बदमाशों के करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 बदमाशों के करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी ने शनिवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित 13 बदमाशों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। ज्यादातर बदमाश पशु तस्करी, अवैध शराब के कारोबार और जालसाजी में लिप्त रहे हैं। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने उनकी संपति कुर्क करते हुए संबंधित तहसील के तहसीलदार को उसका प्रशासक नियुक्त किया है।
आदेश के तहत शाहगंज थाना क्षेत्र के अरंद गांव निवासी सुहेल और गुड्डू उर्फ लंगड़ पशु तस्करी में लिप्त रहे हैं। इसके माध्यम से ही उन्होंने आजमगढ़ के दीदारगंज में एक करोड़ की कीमत का मकान और जमीन खरीदी है। खेतासराय के रुधौली निवासी सेवालाल बिंद और धर्मेंद्र बिंद ने जालसाजी व अवैध शराब के कारोबार से क्रमश: 30 हजार व 50 हजार की संपत्ति अर्जित की है। इनकी संपत्ति जब्त करते हुए तहसीलदार शाहगंज को प्रशासक नियुक्त किया है। बक्शा के चितौड़ी निवासी विशाल कुमार गौतम की एक टीवी, नेवढ़िया के गुफरान की बाइक व तौफिक के बैंक खाते में 961 रुपये, मुंगराबादशाहपुर के अनिल पटेल की 25 लाख कीमत की ट्रैक्टर व जमीन, केराकत के शुभम सिंह का 4 लाख कीमत का मकान व 65 हजार की बाइक, बरसठी के राजापुर निवासी दिनेश यादव की 29.80 लाख का मकान, भूपेंद्र तिवारी की 20 हजार रुपये की बाइक, गौराबादशाहपुर के कबीरुद्दीनपुर निवासी वीरेंद्र यादव की 40 लाख की चल-अचल संपत्ति, मछलीशहर के इशरार खान की बाइक जब्त कर तहसीलदार को प्रशासक बनाया गया है। सभी बदमाशों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि इसके पूर्व मुख्तार के करीबी रवींद्र निषाद, पूर्व सांसद उमाकांत के पुत्र दिनेशकांत यादव समेत 12 लोगों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।