{"_id":"5cdf004cbdec22072b5a5ae4","slug":"121558118476-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी परिषद समिति में खुला कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी परिषद समिति में खुला कंट्रोल रूम
Sat, 18 May 2019 10:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना सकुशल कराने के मद्देनजर मंडी परिषद चौकिया में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में गुरुवार से कामकाज शुरू हो गया। मतगणना के दौरान की सभी गतिविधियों पर यहीं से नजर रखी जाएगी। साथ ही पल-पल की पूरी सूचना भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के उपर कंट्रोल रूम खोला गया था। यह कंट्रोल रूम मतदान तक सक्रिय रहा। उसके चुनाव संबंधी अन्य सूचनाओं का आदानप्रदान किया जा रहा था। वहीं चुनाव संबंधी शिकायतें आने पर उसकी जानकारी संबंधितों को देकर निस्तारण कराता था। इसके बाद इस कंट्रोल रूम का स्थानांतरण मंडी परिषद समिति चौकिया कर दिया गया है।
विज्ञापन
मतदान के बाद वहीं विधानसभावार बने स्ट्रांग रुम में ईवीएम भी रखी गई है। साथ ही वहीं मतगणना भी होगा। जिसके मद्देनजर वहां कंट्रोल रूम खोला गया है। जिसके द्वारा मतगणना का नियंत्रण करेगा। मतगणना कर्मी को दिशा निर्देश यहीं से दिया जाएगा। अनुपस्थित और उपस्थित मतगणना कर्मियों का पूरा विवरण रखा जाएगा। मों की गणना का चक्रवार विवरण एकत्रीत करेगा।
विज्ञापन
मतगणना में कोई दिक्कत आने पर संबंधित अधिकारी को सूचना देकर निस्तारित कराया जाएगा। चुनाव आयोग व मंडल द्वारा मांगी गई सूचना को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
जौनपुर। कंट्राले रुम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिससे जब भी कोई शिकायत या सूचना आए तो वह नोट कर लिया जाए। इसके लिए चरणवार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान कुल 15 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो तीन चरणों में कंट्रोल रुम के कार्यो को बखूबी निभा रहे हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि मतगणना के दौरान पल-पल की सूचना रखने और जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में खोले गए कंट्रोल रुम का स्थानांतरण मंडी परिषद चौकिया में कर दिया गया है।