फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चमक गरज के साथ जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश

चमक गरज के साथ जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश

Sun, 06 Jan 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
चमक गरज के साथ जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश
जौनपुर। रविवार की शाम को चमक गरज के साथ जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच गलन बढ़ गई है। हालांकिन इस बारिश के खेती के लिए वर्दान माना जा रहा है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और मौसम में 61 फीसदी नमी दर्ज की गई। हालांकि तामान अधिकतम 24 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वैसे तो शनिवार से ही आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन रविवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट बदला और तेज हवा के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी। खेतासराय, शाहगंज, सुइथाकला, खुटहन और बदलापुर इलाके में बारिश हुआ। कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई जबकि जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शहर में बारिश नहीं हुई है। सुईथाकला प्रतिनिधि के अनुसार इलाके मे ंशाम सवा सात बजे से आधे घंटे तक झमा झम बारिश हुई। बारिश के साथ गलन बढ़ गई है। बारिश से किसानों में खुशी है। बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार शाम को करीब सात बजे से 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। पुरानीबाजार गाँव के किसान रामजीत पाण्डेय , पट्टीदयाल के सुरेन्द्रमणि दुबे , सरोखनपुर के अमरबहादुर सिंह का कहना है कि बारिश से खेती को काफी लाभ पहुंचा है। चना, सरसों, मटर और गेहूं की सिंचाई मुफ्त में हो गई है। हालांकि बारिश से ईंट भट्टा मालिकों को काफी क्षति हुई है। ईंट भट्टों पर रखे गए कच्चे ईंट बारिश में गलकर नष्ट हो गए। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार शाम सात बजे से तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा के चलते बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई। सिकरारा और खुटहन में भी 20 मिनट तक बारिश हुई। मौसम में काली घटा छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed