फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1182 vaccinated with DM, CRO

डीएम, सीआरओ समेत 1182 ने लगवाया टीका

Fri, 05 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
1182 vaccinated with DM, CRO
लीलावती अस्पताल में टीका लगवाते डीएम मनीष कुमार वर्मा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को आठ केंद्रों पर 1182 लोगों को टीका लगाया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारियों ने भी टीका लगवाया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीकाकरण के लिए 1625 लोगों का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 900 स्वास्थ्य कर्मी और शेष फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, लीलावती महिला चिकित्सालय के अलावा सीएचसी बरसठी, सुजानगंज, शाहगंज और सोंधी में टीकाकरण हुआ। कुल 900 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 698 ने टीका लगवाया। फ्रंटलाइन वर्कर्स को लीलावती महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और सीएचसी सिरकोनी में टीका लगाया गया। कुल 725 के सापेक्ष 484 ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का समय खत्म हो चुका है, लेकिन उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत जिन स्वास्थ्य कर्मियों को किसी कारण से टीका नहीं लग पाया है उन्हें 15 फरवरी को टीका लगवाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम ने टीका लगवाया बोले आप भी जरूर लगवाएं
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा के साथ जिले के कई अधिकारियों ने शुक्रवार लीलावती महिला अस्पताल में टीका लगवाया। डीएम ने लोगों से अपील कि मोबाइल पर संदेश आने के बाद आप भी टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड का टीका लग रहा है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद भी आपको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। मास्क लगाना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed