फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जुमलेबाजी की सरकार है भाजपा

जुमलेबाजी की सरकार है भाजपा

Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जुमलेबाजी की सरकार है भाजपा

विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने 38 मिनट के भाषण में भाजपा पर तो निशाना साधा ही बसपा मुखिया मायावती को भी आड़े हाथों लिया। बदलापुर के सरोखनपुर स्थित निरीक्षण भवन के पास मैदान में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है। अपने पांच साल के कार्यकाल में इस सरकार ने गरीबों का शोषण किया और उद्योगपतियों को लाभ पहुचाया है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी देने वाली स्कीम मनरेगा को कमजोर कर दिया। किसान सम्मान निधि का सरकार ढिढोरा पीट रही लेकिन तमाम किसानों के खाते में आज तक पैसे नहीं पहुंचे। बहुत से किसानों के खाते से पैसे वापस भी हो गए। देश में बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क, अस्पताल, विश्वविद्यालय आदि विकास कार्यों की जो तस्वीर है वह कांग्रेस सरकार की देन हैं। जौनपुर के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, राजकीय आईटीआई की स्थापना कांग्रेस सरकार ने कराई है। भाजपा सरकार का एक भी विकास कार्य जमीन पर कहीं नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो इंटर तक की शिक्षा मुफ्त की जाएगी। देश भर के किसानों के सभी कर्जे माफ किए जाएंगे। 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। 72 हजार रुपये घर की महिला मुखिया के नाम खाते में भेजा जाएगा। इससे देश के 25 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने अपने 38 मिनट के भाषण में सपा का नाम नहीं लिया पर बसपा मुखिया मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सरकार में पत्थर की मूर्तियां और इमारतें खड़ी करने के अलावा कोई और विकास का काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed