फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मना कुटीर संस्थान का संस्थापन दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मना कुटीर संस्थान का संस्थापन दिवस

Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मना कुटीर संस्थान का संस्थापन दिवस
जलालपुर। क्षेत्र के कुटीर पीजी कालेज चक्के का 82 वां संस्थापन दिवस व गीता जयंती मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अभयजीत दुबे स्मृति सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जगतगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति पंडित योगेश चंद्र दुबे ने कहा कि कुटीर संस्थान की सभी इकाइयां भारतीय शैक्षिक परंपराओं का निर्वहन कर रही है जो की अभूतपूर्व है। आज शिक्षा जगत में सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का देश की तमाम संस्थानों में कमी होती जा रही है। वही तमाम संस्थाएं धनोपार्जन का जरिया बनती चली जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता संपूर्ण मानव जाति के जीवन को संगठित व व्यवस्थित करने की एक मात्र विधा है। इसमें संसार के सभी ज्ञान विज्ञान समाहित है। श्रीमद गीता केवल युवकों के लिए है वे उसका चिंतन मनन करें और अपने जीवन को सफल बनाए। उन्होंने महाविद्यालय की अद्भुत व्यवस्था को देख कर प्रबंधक डा.अजयेन्द्र कुमार दुबे को साधुवाद दिया। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय के सर्वोत्कृष्ट छात्र एवं छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारीयों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रधानाचार्य हरीश प्रसाद शुक्ल, डा. विजय कुमार मौर्य, डॉ. राम नारायण मिश्र, डा. चंद्रबली पाल, डा. मीरा ओझा, डा. अशोक कुमार पांडेय, डा. तेज सिंह पाल, डा. नागेंद्र, राजनाथ पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य इंदु देवी, देवराजी देवी, समर बहादुर मिश्र, प्यारे लाल मौर्य, लालता, राम किशोर यादव शामिल थे। पूर्व प्राचार्य डा. श्याम नारायण मिश्र, पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र, प्रोफेसर डॉ कमलधारत्र् सिंह, डॉ अजयेन्द्र कुमार दुबे ने विचार व्यक्त किया। डा. विजय नारायण पांडेय ने आभार जताया। डा. एसएन तिवारी व पंकज मिश्र के ब्लड की जांच की। शुरुवात सुधांशु पांडेय व अर्चना बेदी ने सरस्वती वंदना से किया। इस अवसर पर डा. दिवाकर मिश्र, पंडित भूषण मिश्र, कुंवर भारत सिंह, चंद्र देव मिश्र, नूर आलम, वंश गोपाल सिंह, प्रबंधक सभाजीत यादव, शेषनाथ मिश्र मौजूद रहे। संचालन मेजर रमेश मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed