फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अध्यक्ष ,महामंत्री समेत चार पदों के लिए होगा मतदान

अध्यक्ष ,महामंत्री समेत चार पदों के लिए होगा मतदान

Wed, 19 Dec 2018 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष ,महामंत्री समेत चार पदों के लिए होगा मतदान
मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। नामांकन के बाद चार पदों के लिए 28 दिसंबर मतदान होगा। शेष पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। अध्यक्ष पद के लिए कुल चार पर्चा दाखिल हुआ। उमा शंकर यादव, दयाराम पाल, राम सूरत पटेल, सुरेश बहादुर सिंह ने नामांकन किया है। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए ललित मोहन तिवारी, संजीव कुमार चौधरी, वीरेंद्र भाष्कर यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए वेद प्रकाश श्रीवास्तव और सूर्य मणि गुप्ता ने पर्चा भरा। 10 वर्ष से कम सेवा वाले उपाध्यक्ष के एक पद के लिए जितेंद्र प्रसाद यादव और सुरेश कुमार यादव ने नामांकन किया। इसी प्रकार अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चार पद के लिए 28 दिसंबर को मतदान होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार, श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के दो पदों के लिए रमेश चन्द्र यादव, अनुराग सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए हरिश्चंद्र यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए रतन लाल गुप्ता, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए शिव सागर पाल, आय व्यय निरीक्षक के पद पर अरुण कुमार त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से अधिक नन्द लाल यादव, चंद्रेश तिवारी, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से कम के लिए राजेश कुमार पटेल, मनोज कुमार पाल, संदीप श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राहुल तिवारी ने नामांकन किया। एक-एक प्रत्याशी के द्वारा पर्चा दाखिल करने की स्थिति में उक्त का निर्विरोध निर्वाचन तय है। एल्डर्स कमेटी, निर्वाचन अधिकारी केदार नाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्र, अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 21 व 22 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed