{"_id":"62c32f99b1f0520a8660f84a","slug":"11-honorables-got-16-50-crores-for-development-jaunpur-news-vns662309847","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कराने के लिए 11 माननीयों को मिला 16.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कराने के लिए 11 माननीयों को मिला 16.50 करोड़
विज्ञापन
जौनपुर। नवनिर्वाचित विधायकों के लिए विधायक विकास निधि की पहली किस्त शासन से जारी कर दी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की दर से सात माननीयों के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में साढ़े 16 करोड़ रुपये आवंटित किया है। इसमें दो एमएलसी के लिए भी डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। धनराशि जारी होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगने की तैयारी कर रही है, ताकि सभी विधानसभा क्षेत्रों में जल्द ही विकास कराया जा सके।
चुने गए जनप्रतिनिधियों को अब जनता से किए गए वादों को पूरा करने का समय आ गया है। मार्च में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद शासन ने निर्वाचित विधायकों और एमएलसी के लिए पहली बार विधायक विकास निधि का आवंटन कर दिया है। प्रत्येक माननीय के क्षेत्र के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इससे अब नवनिर्वाचित विधायक अपने क्षेत्रों में किए गए वादे को जल्द पूरा कराएंगे। इसमें दो एमएलसी क्षेत्र के लिए तीन करोड़ रुपये की आवंटन पहली किस्त के रूप में किया गया है। पहली किस्त सदुपयोग करने के बाद ही दूसरी किस्त मिलेगी। चुनाव के दौरान मतदाताओं के घर-घर दस्तक देने वाले विधायकों ने हैंडपंप, संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग आरसीसी सड़क, बनाने जैसे कई वादे किए थे। विधायक निधि आवंटित करते हुए शासन ने माननीयों के प्रस्ताव पर विकास कार्यों पर धनराशि खर्च करने का निर्देश दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो अब जल्द ही विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू हो जाएगा।
जनप्रतिनिधियों के लिए विधायक निधि के रूप में पहली किस्त शासन की ओर से आवंटित कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की दर से बजट जारी किया गया है। यह बजट नौ विधायक और दो एमएलसी के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ के हिसाब से जारी किया गया है। इस तरह शासन ने पहली किस्त के रूप में साढ़े 16.50 करोड़ रुपये आवंटित किया है। इसमें दो एमएलसी के लिए भी तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। - अरविंद सिंह परियोजना निदेशक, डीआरडीए