फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 health units of the district got Kayakalp Award

जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों को मिला कायाकल्प अवार्ड

Thu, 26 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
11 health units of the district got Kayakalp Award
वाराणसी मंडल की 30 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। सीएचसी डोभी को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। जबकि जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों को पुरस्कृत किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020-21 के लिए वाराणसी मंडल से 30 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड में शामिल किया गया है। इसमें जिला चिकित्सालय, ग्रामीण व शहरी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्ष 2020-21 के लिए वाराणसी मंडल से 30 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड में शामिल किया गया। चिकित्सा इकाइयों और स्वास्थ्य केंद्रों का नामांकन आंतरिक, सहकर्मी एवं बाहरी मूल्यांकन के अंतर्गत तीन चरणों में किया गया था। इसमें जिला चिकित्सालय, ग्रामीण व शहरी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इन अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने, मरीजों के साथ स्टाफ के सकारात्मक व्यवहार आदि पर स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन किया। इसमें से आंतरिक मूल्यांकन के लिए निरीक्षण स्थानीय टीम, सहकर्मियों के मूल्यांकन लिए निरीक्षण राज्य स्तरीय टीम की तरफ से किया गया था। मूल्यांकन में मंडल स्तर पर जौनपुर की 11 स्वास्थ्य इकाइयों का कायाकल्प अवार्ड मिला है। जिसमें सीएचसी डोभी निर्धारित बिंदुओं में 90 प्रतिशत मानकों को पूरा करने में सफल रहा है, जबकि सीएचसी मुफ्तीगंज ने 77.6 प्रतशित मानक पूरा किया। इसी तरह सीएचसी मछलीशहर (74.3), सीएचसी बरसठी (74.1), सीएचसी बदलापुर (70.4), पीएचसी मुंगराबादशाहपुर (86.15), पीएचसी तेजीबाजार (79.5), पीएचसी बजरंगनगर (77.3), पीएचसी सिंगरामऊ ने 75 प्रतिशत मानक पूरा किया है। इनके अलावा जिला महिला चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय को भी कायाकल्प अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने स्वास्थ्य इकाइयों के चिकित्सकों और स्टाफ को इसके लिए बधाई दी। मंडलीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. शशिकांत उपाध्याय ने कहा कि वाराणसी मंडल में चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला चिकित्सालयों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पर भी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इसी का नतीजा है कि कायाकल्प कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 के लिए मंडल की 30 स्वास्थ्य इकाइयों ने कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed