फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10th installment of Samman Nidhi reached the account of four lakh farmers

चार लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 10 वीं किस्त

Sat, 01 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
10th installment of Samman Nidhi reached the account of four lakh farmers
जौनपुर। नए साल के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 10वीं किस्त का लाभ तकरीबन चार लाख छह हजार किसानों को मिला। इन किसानों के खाते में देर शाम धनराशि पहुंचने पर उनमें खुशी छा गई। वहीं किसानों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए पीएम का ऑनलाइन संबोधन भी सुना।
विज्ञापन

जिले में कुल आठ लाख 16 हजार किसान हैं, जिसमें से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सात लाख 93 हजार किसानों को मिल रहा है। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये की धनराशि खेती किसानी करने के लिए दी जाती है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से सीधें उनके खाते में भेजी जाती है। इसी क्रम में शनिवार को केंद्र सरकार की ओर से तकरीबन चार लाख छह हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 10 वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। इस दौरान सभी ब्लाकों सहित पांच कृषि उपसंभागों पर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आन लाइन संबोधन भी सुना, जिसमें पीएम ने कहा कि इस योजना के तहत किसान आराम से खेती किसानी का कार्य कर ले रहे हैं। उनको खेती किसानी का कार्य करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना हो रहा है। इस पैसे का उपयोग कर किसान अच्छी पैदावार कर रहे हैं, जिससे किसानों के साथ-साथ प्रदेश व देश का विकास भी हो रहा है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि चार लाख छह हजार किसानों के खाते में योजना के तहत 10वीं किस्त की धनराशि भेजी गई है। वहीं सभी ब्लाकों सहित पांच कृषि उपसंभागों पर ऑनलाइन किसानों ने पीएम का संबोधन भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed