फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एडीआरएम के सैलून में आई तकनीकी खराबी

एडीआरएम के सैलून में आई तकनीकी खराबी

Sat, 02 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
एडीआरएम के सैलून में आई तकनीकी खराबी

विज्ञापन
जौनपुर। एडीआरएम काजी मेराज अहमद ने शुक्रवार को भंडारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म एक से बाहर तक गंदगी देखकर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कूड़ेदान रखने को कहा। डिस्प्ले बोर्ड पर भी जमी धूल देखकर उसे साफ कराने को कहा। खेतासराय में उनके सैलून में खराबी आ गई, जिसके चलते उनको दून एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़कर निरीक्षण करना पड़ा।
शुक्रवार को एडीआरएम काजी मेराज अहमद दोपहर सवा बारह बजे भंडारी जंक्शन पहुंचे। स्टेशन पर अव्यवस्था देख स्टेशन अधीक्षक वीपी सिंह को फटकार लगाई। टूटा प्लेटफार्म देख एइएन तेजवीर सिंह को भी डांटा। पंद्रह मिनट के निरीक्षण में उन्होंने प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और शौचालय को भी देखा। सूचना बोर्ड पर गंदगी देख वह कर्मचारियों पर बिफर पड़े। कहा कि हालात में सुधार नहीं आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शाहगंज जाते वक्त उनकी सैलून खेतासराय स्टेशन के पास खराब हो गई, जिसके बाद कोलाकाता से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस पर सवार होकर वहां पहुंचे। जंक्शन स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य काफी समय से चल रहा है। एडीआरएम ने यात्री सुविधा बेहतर बनाने को कहा। वह शाहगंज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शाहगंज स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने पर उन्होंने इंजन से बाहर निकलकर अधिकारियों से बात की और समस्याओं के बाबत जानकारी ली। इस दौरान थाना अपराध निरोधक कमेटी के ओपी सिंह, प्रशांत अग्रहरि आदि पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि प्लेटफार्म नंबर एक को दो से जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाया जाए। प्लेटफार्म पर आधुनिक स्पीकर के साथ डिस्प्ले की व्यवस्था हो। स्टेशन की सफाई के लिए प्राइवेट टेण्डर कराया जाय। वाशिंग लाइन आदि के निर्माण की अपील की। शाहगंज से वह गोसाईगंज रवाना हो गए। वहां उन्हें उन्हें इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed