फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिलाओं के प्रति समाज को बदलना होगा नजरिया:

महिलाओं के प्रति समाज को बदलना होगा नजरिया:

Tue, 18 Dec 2018 11:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 18 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति समाज को बदलना होगा नजरिया:
बदलापुर स्थित टीडी कॉलेज में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला अपराजिता सजगता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वंदना दुबे ने कहा कि देश व समाज के विकास की कल्पना तब तक पूरी नहीं हो सकती है जब तक महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और अपराध पर पूर्ण रूप से रोक न लग जाए। यह तभी संभव है जब पुरुष अपनी मानसिकता को बदलें व सदियों पुरानी रूढ़ियों से समाज को होने वाले नुकसान को समझें।
विज्ञापन


संगोष्ठी में 257 छात्राओं ने अपराजिता का शपथ पत्र भरा। डॉ. वंदना ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों को अपने संकीर्ण विचारों को त्यागते हुए स्वच्छ समाज के निर्माण में तत्पर होना चाहिए। अपराजिता कार्यक्रम इस दिशा में एक सार्थक पहल है, जो महिलाओं की खामोशी को आवाज देने का सकारात्मक प्रयास सफलता पूर्वक कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज को अपना नजरिया बदलना होगा और महिलाओं को भी अपने अस्तित्व को समझना होगा।
विज्ञापन


हालांकि महिलाएं शुरू से ही घरेलू हिंसा का शिकार रही हैं। यदि देखा जाए तो गर्भ से ही महिलाओं के प्रति समाज की शोच ठीक नहीं है, जो महिलाओं में हीन भावना बढ़ा रही है। चाहे वह घर में पढ़ाई का मामला हो या घर से बाहर निकलने की आजादी का। डॉ. छाया सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पुरुष और महिला की साझा जिम्मेदारी है। यह समाज का नैतिक दायित्व है कि महिला की इज्जत करे। इसी में दोनों की गरिमा निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रीता सिंह ने कहा कि इस तरह की परिचर्चा अनवरत होनी चाहिए, जिससे हमारी लड़कियों का सशक्तीकरण हो। डॉ. गीता सिंह ने कहा कि लड़कियों को उच्च शिक्षा में बढ़ते हुए समाज के प्रति सकारात्मक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को अपनी बात कहने के लिए साहस मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed