{"_id":"66070db7e1ce2dce3e04c244","slug":"10-bed-ward-will-be-built-for-heat-stroke-victims-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-114027-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हीट स्ट्रोक के पीड़ितों के लिए बनेगा 10 बेड का वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हीट स्ट्रोक के पीड़ितों के लिए बनेगा 10 बेड का वार्ड
विज्ञापन
जौनपुर। कड़ी धूप और तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के पीड़ितों के इलाज के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। हीट स्ट्रोक, डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड का वार्ड बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। जरूरी दवाओं और इंजेक्शन आदि की व्यवस्था की जा रही है।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के साथ पारा चढ़ने से सुबह दस बजे से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। अधिक गर्मी पड़ने पर हीट स्ट्रोक के पीड़ितों की संख्या बढ़ जाती है। इससे निबटने के लिए जिला अस्पताल में तैयारी शुरू कर दी गई है। अलग वार्ड बनाने के साथ ओआरएस, इंट्रावीनस फ्लूड्स, आइस पैक्स आदि के इंतजाम किया जा रहे हैं।
वाटर कूलर और एसी की कराई जा रही सफाई
गर्मी में मरीजों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर साफ कराया जा रहा है। वार्डो में लगी एसी भी साफ कराने के साथ ही चालू कराने का निर्देश दे दिया गया है। ओपीडी के डाक्टरों को भी निर्देश दिया गया गया है कि हीट स्ट्रोक, डायरिया और डिहाइड्रेशन के पीड़ितों को भर्ती कराकर उसका इलाज कराएं।
विज्ञापन
तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ रही है। इसको देखते हुए हीट स्ट्रोक, डायरिया और डिहाइड्रेशन पीड़ितों के इलाज के इंतजाम किए जा रहे हैं। 10 बेड का अलग वार्ड बनाया जाएगा।
-- डाॅ. केके राय, सीएमएस, जिला अस्पताल