फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.28 crore ballot papers arrived in district for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए जिले में पहुंचे 1.28 करोड़ मतपत्र

Sat, 16 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
1.28 crore ballot papers arrived in district for panchayat elections
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव के लिए 1.28 करोड़ मतपत्रों की खेप शनिवार को जिले में पहुंच गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से आए इन मतपत्रों को मंडी समिति परिसर में बने गोदाम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इन्हीं मतपत्रों पर चुनाव मतदान कराया जाना है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। अनंतिम सूची पर आए दावे-आपत्तियों का निस्तारण अंतिम सूची तैयार की जा रही है। इसका प्रकाशन 22 जनवरी को होना है। पंचायतों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया भी तीव्र गति से चल रही है। इस बीच मतपत्रों की खेप भी जिले में पहुंच गई है। नौ जनवरी को जिले से कर्मचारियों को दिल्ली भेजा गया था। उनकी निगरानी में यह मतपत्र चार वाहनों में जौनपुर लाए गए हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए हरा, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, बीडीसी सदस्य के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतपत्र गुलाबी रंग का है। पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय के सहायक अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति परिसर में बने गोदाम में रखवाया गया है। नामांकन में प्रत्याशियों की संख्या फाइनल होने के बाद चुनाव निशान के साथ इसी मतपत्र पर प्रिंटिंग कर मतदान कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त खेप भी जिले में दिल्ली से ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed