फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   isi using conned money in terrorist activities

'आतंक' फैलाने के लिए 'ठगी' कर रही आईएसआई!

Wed, 26 Jun 2013 12:37 PM IST
लखनऊ/विष्णु मोहन
लखनऊ/विष्णु मोहन Updated Wed, 26 Jun 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
isi using conned money in terrorist activities

आईएसआई का एक नया चेहरा सामने आया है। बताया जा रहा है कि आईएसआई ठगी के धंधे से आने वाली रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में कर रही है। ठगी के धंधे की आड़ में जो असली खेल हो रहा है, उसकी जानकारी होते ही एटीएस के आला अफसर परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन


जी-जान से जुटी एटीएस
पाकिस्तान व जेद्दाह से जुड़े ठगों के गिरोह का पर्दाफाश होने के साथ ही एटीएस को इस बात की भी जानकारी हाथ लगी है कि ठगी की रकम को हवाला के जरिए विदेश में मंगाए जाने के बाद विदेश से वापस उत्तर प्रदेश के कुछ खातों में इसमें से करोड़ों रुपए जमा कराए गए। यह रकम किसे और किस काम के लिए दी गई, इसकी पड़ताल में एटीएस जुट गई है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
एटीएस के अधिकारियों का मानना है कि इस रकम को आतंकी व देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है और यह ऑनलाइन ठगी आईएसआई की दिमागी उपज हो सकती है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक ठगी की रकम को वापस भारत भेजे जाने की जानकारी तब मिली जब ठगों के फोन को सर्विलांस पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नंबरों पर पाकिस्तान से और जेद्दाह के नंबरों पर वार्ता होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद एटीएस ने पाकिस्तान व जेद्दाह के नंबरों पर नजर रखी। इसी दौरान यह सामने आया कि पाकिस्तान वाले नंबर से यूपी के ही कुछ और नंबरों पर बात की जा रही है।

कहां गए पांच करोड़?
यह नंबर ठगी के धंधे में शामिल लोगों के नहीं थे। एटीएस को पता चला कि इनमें से कुछ नंबर कुछ सफेदपोशों के हैं। इनमें से एक सफेदपोश के खाते में पिछले दो साल में पांच करोड़ से अधिक की रकम जमा हुई है। एक ही खाते में लगातार करोड़ों रुपए जमा होने की जानकारी संबंधित बैंक के द्वारा भी किसी भी जांच एज़ेंसी को नहीं दी गई।

एटीएस ने पता किया कि जिस खाते में पांच करोड़ जमा किए गए उससे रकम को लगातार निकाला जाता रहा है। दो साल में पांच करोड़ रुपए कहां और किस काम में लाए गए यह एटीएस के लिए खासा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

पांच खातों पर पैनी नजर
एटीएस ने फिलहाल इस खाते से संबंधित कुछ और खातों पर अपनी निगाह टिका दी है। एटीएस के सूत्रों का कहना है कि ऐसे करीब पांच खातों में हो रही गतिविधियों पर एटीएस नजर रखे हुए है और कुछ लोगों को जल्दी ही पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया जा सकता है।

पहले पाकिस्तान फिर कहीं और भेजा जा रहा पैसा
दो दिन पहले एटीएस ने जिन्हें यूपी व अन्य प्रांतों में ठगी करने के रैकेट के आरोप में दबोचा वह पाकिस्तान व जेद्दाह से जुड़े पाए गए थे। सामने आया था कि जेद्दाह व पाकिस्तान के लोगों तक यहां के लोग बमुश्किल पांचफीसदी का कमीशन काट कर बाकी की ठगी की रकम हवाला के जरिए जेद्दाह के जरिए पाकिस्तान पहुंचा रहे थे।


जो सबसे महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, वह यह कि पाकिस्तान से यह रकम वापस कुछ खातों में भेजी जा रही थी। इस चौंकाने वाली जानकारी के साथ ही एटीएस सतर्क हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed