{"_id":"c836258c-5a25-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"interview-for-lab-technician-will-be-start-on-15th-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फरवरी से होंगे लैब टेक्नीशियन पद पर साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फरवरी से होंगे लैब टेक्नीशियन पद पर साक्षात्कार
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार अब 15 फरवरी से होंगे।
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) के खाली पदों के सापेक्ष व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की नियुक्ति केलिए साक्षात्कार 11 जनवरी, 2012 से शुरू होना था। इसे उस वक्त अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब हाईकोर्ट के निर्देशानुसार साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इसके लिए निदेशक (स्वास्थ्य) वीपी गुप्ता ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। दरअसल हाईकोर्ट ने 25 सितंबर को ही सरकार को आदेश दिया था कि वह प्रयोगशाला (ग्राम्य) पद पर दो महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरु करके नियुक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया न शुरू हो पाने की वजह से हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक को तलब किया था। मंगलवार को दोनों अधिकारियों ने हाजिर होकर 15 फरवरी को साक्षात्कार की तिथि घोषित करते हुए शपथ पत्र भी दाखिल कर दिया है।