{"_id":"5f4fec892b63c6670b727d6a","slug":"indian-railways-will-run-5-pairs-of-special-trains-for-jee-neet-and-nda-candidates-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE, NEET और NDA के परीक्षार्थियों के लिए भारतीय रेल चलाएगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE, NEET और NDA के परीक्षार्थियों के लिए भारतीय रेल चलाएगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
Thu, 03 Sep 2020 01:04 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूश गोयल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस महीने होने वाली जेईई (मुख्य), नीट और एनडीए की परीक्षाओं के लिए भारतीय रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जेईई (मुख्य), नीट और एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु भारतीय रेलवे ने 03 सितंबर से 30 सितंबर 2020 के बीच उत्तर प्रदेश में 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 01 सितंबर 2020 से 13 सितंबर 2020 तक आयोजित होने वाले JEE मेन्स, NEET, NDA व अन्य परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 03 सितंबर 2020 से 30 सितंबर 2020 तक 05 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में चलने वाले परीक्षार्थियों/यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मास्क पहनने, सोशल डिस्टैंसिंग व सैनिटाइजेशन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
इससे एक दिन पहले रेलवे ने नीट और जेईई के अभ्यर्थियों को परीक्षा वाले दिन मुंबई में विशेष उपनगरीय सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति दी थी।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के इस संकट के बीच नीट परीक्षा 13 सितंबर को, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मुख्य) 01 से 06 सितंबर 2020 तक और कॉमन एनडीए 2020 की परीक्षा 06 सितंबर को आयोजित करवाई जा रही है।
विज्ञापन
PM @NarendraModi जी के नेतृत्व में JEE Mains, NEET, NDA एवं अन्य परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को सेंटर तक आने-जाने की सुविधा हेतु भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश में 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। pic.twitter.com/wV028bUYMs
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 2, 2020विज्ञापन