फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Independence Day 2023 Bike rally and mass flag hoisting on 15th August

Independence Day 2023: लखनऊ-मेरठ और देहरादून में 15 अगस्त को बाइक रैली, सामूहिक झंडारोहण का भी होगा आयोजन

Sun, 13 Aug 2023 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Aug 2023 01:23 PM IST
सार

Independence Day: देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए अमर उजाला की ओर से लगातार प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला और इंडियन ऑयल की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Independence Day 2023 Bike rally and mass flag hoisting on 15th August
15 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी का जश्न और सुरक्षा का संकल्प लिए 'मां तुझे प्रणाम' अभियान के तहत इंडियन ऑयल की ओर से 15 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ के लोहिया पार्क से सुबह 8 बजे रैली रवाना होगी। समतामूलक, 1090 चौराहा होते हुए रैली लोहिया पार्क पर पहुंच कर समाप्त होगी। 
विज्ञापन


लोहिया पार्क एंफीथियेटर में सुबह 10.15 बजे आयोजित होने वाले सामूहिक झंडारोहण कार्यक्रम में यह सभी शामिल होंगे। इसमें सभी धर्मगुरुओं की मौजूदगी रहेगी। शहरवासियों से अपील है कि वे इसमें हिस्सा लेने के लिए सुबह 9.45 बजे तक जरूर पहुंच जाएं।
विज्ञापन


इसका रखें ध्यान 
बाइक रैली में शामिल होने वाले सभी चालक अपने साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट जरूर लेकर आएं। बाइक रैली में हिस्सा लेने के लिए इस नंबर पर संपर्क करें 9795221766
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेरठ में शहीद स्मारक से निकालेंगे जश्न-ए-आजादी बाइक रैली

Independence Day 2023 Bike rally and mass flag hoisting on 15th August
मेरठ में 15 अगस्त को बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त की सुबह 8:30 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद जश्न- ए- आजादी बाइक रैली निकाली जाएगी, जो शहीद स्मारक से बेगमपुल पहुंचेगी। यहां ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होगी। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल सहयोगी रहेगा। रैली के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा और सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। 

सभी बाइक सवारों को हेलमेट पहनना और ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है। रैली में शामिल होने के लिए भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, नितिन बालाजी, यथार्थ नारंग और समाजसेवी दीपक शर्मा ने शहर के लोगों से रैली में शामिल होने का आश्वस्त किया है। 

देहरादून में बाइक रैली, तिरंगा यात्रा के जरिए बने जश्न-ए-आजादी का हिस्सा

Independence Day 2023 Bike rally and mass flag hoisting on 15th August
देहरादून में 15 अगस्त को बाइक रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए अमर उजाला की ओर से लगातार प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला और इंडियन ऑयल की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। आप भी बाइक रैली में प्रतिभाग कर हमारे साथ जश्न-ए- आजादी का हिस्सा बन सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के साथ बाइक रैली का आयोजन का मकसद लोगों को यातायात नियमों और व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। रैली 15 अगस्त को सुबह नौ बजे अमर उजाला कार्यालय पटेल नगर से शुरू होकर कारगी चौक आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी होते हुए वापस कार्यालय में संपन्न होगी। रैली से पहले कार्यालय में ध्वजारोहण होगा। रैली में भाग लेने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट अनिवार्य है। शहर के अलग-अलग चौराहों पर रैली में शामिल लोगों का स्वागत होगा। रैली में पूरा शहर आमंत्रित है। आप, हम सभी इसे भव्यता देंगे।

यहां करें संपर्क
रैली के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप 7617402224 और 9675201318 पर संपर्क कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed