{"_id":"59795415c8e7a1a78c44e1bc4ede609b","slug":"if-take-case-back-you-will-find-daughter-says-kidnapper","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनैपर बोले, मुकदमा वापस लोगे, तो मिल जाएगी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनैपर बोले, मुकदमा वापस लोगे, तो मिल जाएगी बेटी
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 11 Nov 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं कक्षा की छात्रा की खरीद फरोख्त के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने पुलिस की लापरवाही और आरोपियों के दुस्साहस के संबंध में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया है। अब एक नामजद ने फोन कर पीड़ित के पिता से समझौते की पेशकश की है।
दिल्ली पटेलनगर की नौवीं कक्षा की छात्रा उसके पिता के मुताबिक पुलिस बरामदगी के बाद एक बार फिर आरोपियों के चंगुल में है। पीड़ित ने पिता को फोन कर आरोपियों से छुड़ाकर घर ले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
पूरे मामले को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद संगीन वारदात के समझौते की कोशिश में जुट गए हैं।
छात्रा के पिता ने रविवार को अमर उजाला को फोन कर बताया कि एक नामजद ने उन्हें फोन कर अकेले में मिलने की बात कही है। आरोपी पीड़ित के पिता से मुकदमा वापस लेने पर बेटी को उन्हें सौंपने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की बात कही है। पीड़ित पिता ने कहा कि वह सोमवार को एसएसपी से मिलकर बेटी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।