फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   how and when to apply in teacher job in up

यूपी: 29,334 शिक्षकों की भर्ती, कब और कैसे करें आवेदन?

Thu, 29 Aug 2013 08:04 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2013 08:04 AM IST
विज्ञापन
how and when to apply in teacher job in up

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के सहायक अध्यापक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन शुक्रवार 30 अगस्त से 30 सितंबर तक लिए लाएंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है। स्नातक, बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, बीएड टीईटी पास वाले आवेदन के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


टीईटी में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाना अनिवार्य होगा। आरक्षित वर्ग के लिए 55 फीसदी अंक की अनिवार्यता होगी।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित के 14667 और विज्ञान के 14667 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। कुल 29,334 सहायक अध्यापक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन http://upbasiceduboard.gov.in लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए 500 और अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क होगा। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ई-चालान बनवाना होगा। एटीएम, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी पैसा जमा किया जा सकेगा।

आवेदन के लिए कब क्या


-विज्ञापन का प्रकाशन-29 अगस्त
-ऑनलाइन पंजीकरण-30 अगस्त से
-ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि-24 सितंबर
-ई-चालान बनवाने की अंतिम तिथि-26 सितंबर
-ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-30 सितंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed