{"_id":"6a16145836b1b83a9fffe4f51fbcd19a","slug":"hindu-maha-sabha-leader-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को जेल
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 25 Oct 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियांशू जोशी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। उनके खिलाफ करीब दो माह पहले कोतवाली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
प्रियांशू पर आरोप है कि उन्होंने शहर में हिंदू कट्टरवाद को झलकाने वाले कुछ आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाए जिनसे सामाजिक सौहार्द को खतरा हो सकता था।
प्रियांशू जोशी के खिलाफ इंस्पेक्टर कोतवाली एनके भटनागर ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इस मामले में प्रियांशू को अंतरिम जमानत मिल चुकी थी। बृहस्पतिवार को प्रियांशू ने कोर्ट में समर्पण कर नियमित जमानत के लिए अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन
न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। ये मामला तब का है जब अयोध्या में चौरासी कोसी यात्रा पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने से भड़के हिंदू संगठन प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन