{"_id":"56e5a6824f1c1b9c438b4568","slug":"people-raging-on-dirt-logging-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी-जलभराव पर भड़के लोग, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी-जलभराव पर भड़के लोग, प्रदर्शन
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
गंदगी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मोहल्ला सीयल तकिया में गंदगी व जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। गंदगी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नगरपालिका प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। रविवार को नालियां उफनने से घरों के सामने गंदा पानी जमा होेने की समस्या पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना था कि नगर पालिका के ट्रैक्टर और सफाई कर्मी यहां सफाई काम ही नहीं करने आते हैं। नालियां सिल्ट से भरी पड़ी हैं, जिसके कारण गंदा पानी हर समय घरों और दुकानों के सामने बहता रहता है। वाहन निकलने पर छीटें उड़तीं हैं, जिससे सामान खराब हो जाता है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। यदि यही हाल रहा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र सिंह, रिंकू, पप्पू, सत्यनारायण, सत्यप्रकाश, श्रीगोपाल, बिल्लू, भंवर सिंह, कैलाशी, गोपाल, कैलाश चंद्र आदि शामिल थे।
सीयल तकिया पर सफाई कर्मी सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं इस संबंध में जानकारी नहीं थी। सफाई कर्मियों को भेज कर सफाई कराई जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
-वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि।