{"_id":"56e700c64f1c1bd14a8b4958","slug":"dm-officials-raging-in-tehsil-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में अफसरों पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में अफसरों पर भड़के डीएम
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस मे शिकायतें सुनते मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। ब्लॉक सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी शमीम अहमद की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में मंडलायुक्त ने भी भाग लिया। तहसील दिवस में काफ तादाद में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर उमड़ पडे़। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग, बिजली व जलनिगम की आईं। बिसावर ग्राम पंचायत के प्रधान विजयपाल सिंह ने शिकायत की कि विसाबर से पचावरी जाने वाले मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा पिछले दिनों मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन करीब 400 मीटर मार्ग को बिना मरम्मत कराए छोड़ दिया है। वहीं, ग्राम प्रधान ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जो सूची पूर्ति विभाग द्वारा राशन डीलरों के पास भेजी गयी है उसमें अपात्र व्यक्तियों के नाम हैं। ग्राम गुमानी गढी निवासी जैनुद्दीन आदि ने अपने प्रार्थना पत्र में गांव में मुस्लिम समाज के मृत लोगों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान के लिए जगह सुरक्षित की गयी थी लेकिन गांव के कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है तथा रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष निरोत्तम सिंह आदि भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि गत वर्ष क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि व सूखे का मुआवजा क्षेत्र के बहुत से किसानों को नहीं मिला है और कई राजनेताओं ने मनमाने ढंग से अपने हिसाब से अपने चहेते लोगों को मुआवजा बंटवाया।
तहसील दिवस मे राजस्व की 22, विद्युत की 14, जलनिगम की 4, ब्लॉक सहपऊ की 4, ब्लॉक सादाबाद की 5, पूर्ति निरीक्षक की 3, सीएमओ की 3, सिंचाई विभाग, समाज कल्याण व जिला पंचायत की 2-2, थाना सादाबाद, सीडीओ, पीडब्लूडी, पुलिस अधीक्षक, डीपीआरओ, नगर पंचायत सादाबाद, जिला विकलांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की 1-1 शिकायतें दर्ज की गयीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 37 विकलांग लोगों के प्रमाणपत्र भी बनाए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणात्मक रूप से निस्तारण कराएं। एसडीएम को हिदायत दी कि राजस्व विभाग की बहुत शिकायतें आ रही है और राजस्वकर्मियों की बैठक कर टीमें गठित कर सात दिन के अंदर इनका निस्तारण कराएं। वहीं जलनिगम के अधिशासी अभियंता की भी खिंचाई की कि उनके पास टीटीएसपी योजना में बनी टंकियों के चालू न होने तथा खराब हैंडपंपों के ठीक न होने की निरंतर शिकायतें आ रही हैं।