फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wine Smuggling

गेहूं के खेत में छुपाई थी तस्करी की शराब, पुलिस ने जब्त कर ली

Mon, 07 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 07 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wine Smuggling
श्‍ाराब तस्‍करी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। हाथरस जंक्शन पुलिस को रविवार को अवैध रूप से हरियाणा से लाई गई लाखों की शराब का जखीरा पकड़ने में कामयाबी मिली। यह शराब गेहूं के खेत में छिपाकर रखी गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहली बार खेत में छापा मारा और शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद कीं। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने फिर छापेमारी की और बाकी पेटियों को खेत के दूसरे हिस्से से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक उन्हें गांव कुंडा वर्माना के खेत में शराब का जखीरा छिपाए जाने की जानकारी मिली थी। बताया गया था कि यहां खेतों में शराब को उतारकर आसपास सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन


इस बार शराब को यहां से दूसरी जगह ठिकाने लगाया जाता, इससे पहले ही छापेमारी की तैयारी कर ली गई। थाने के फोर्स को साथ लेकर मुकेश कुमार के खेत में दबिश दी गई तो नैना ब्रांड की शराब की 220 पेटियां मिली हैं, जिनकी कीमत सात लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। हालांकि खेत में शराब होने की जानकारी खेत मालिक और आसपास के ग्रामीणों को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed